गर्मियों में आइसक्रीम और कुल्फी में क्या है बेहतर, जानें एक्सपर्ट से

 गर्मियों में आइसक्रीम और कुल्फी में क्या है बेहतर, जानें एक्सपर्ट से

सेहतराग टीम

गर्मियों का मौसम आते ही लोगों को ठंडी चीजे खाने का मन करता है। उन्हीं में कई लोग आइसक्रीम के शौकिन होते हैं तो कुछ लोग कुल्फी खाना पसंद करते है। बच्चे हो या बड़े सभी लोगों का मन गर्मियों में आइसक्रीम या कुल्फी खाने का मन करता है। गर्मी के मौसम में कोई आयोजन हो तो उसमें आइसक्रीम हिस्सा होती है।इसके बिना तो कोई पार्टी भी पूरी नहीं होती। अलग-अलग फ्लेवर वाली रंग-बिरंगी आइसक्रीम हर किसी को खाने पर मजबूर कर देती है। तो वहीं तमाम तरह की कुल्फी पिस्ता, केसर, बादाम आदि बाजार में उपलब्ध हैं। पर आप इन दोनों में से किसे चुनें, जिसमें अधिक कैलरी और अधिक फैट न हों। यहां हम बता रहें है आपके लिए क्या है सही ऑप्शन।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

जान लें इसका न्यूट्रिशनल वैल्यू चार्ट (प्रति आधा कप)

फ्रूट आइसक्रीम

कैलरी: 220, कुल वसा: 11.0 ग्राम, सैचुरेटेड फैट: 6.0 ग्राम, कोलेस्ट्रॉल: 70 मिग्रा, सोडियम: 45 मिग्रा, कार्बोहाइड्रेट: 25.0 मिग्रा, चीनी: 24.0 ग्राम, प्रोटीन: 4.0 ग्राम, विटमिन ए: 10 %, कैल्शियम: 10 %, विटमिन सी: 4 %

कुल्फी

कैलरी: 344, कुल वसा: 19.0 ग्राम, सैचुरेटेड फैट: 0 ग्राम, कोलेस्ट्रॉल: 51 ग्राम, सोडियम: 8.3 मिग्रा, कार्बोहाइड्रेट: 3.5 ग्राम, डाइटरी फाइबर: 0 ग्राम, चीनी: 13.2 ग्राम, प्रोटीन: 7.6 ग्राम

सही चयन

नेचुरल फ्रूट आइसक्रीम: इसमें मिनरल्स और एसेंशियल विटमिंस मसलन ए और सी होते हैं। हालांकि कुल्फी और नेचुरल फ्रूट आइसक्रीम में कैलरी का अंतर अधिक नहीं है फिर भी इसे चुनना सही रहेगा, क्योंकि इनमें विटमिन डी होता है। विटमिन डी महत्वपूर्ण विटमिन है, जो शरीर में कैल्शियम को एब्जॉर्ब करता है और कैल्शियम की कमी को दूर करता है। फ्रूट आइसक्रीम खाने के बाद पेट भरा-भरा नहीं लगता। इसमें कम दूध और क्रीम का इस्तेमाल होता है, जो सेहत के लिहाज से सही है। नेचुरल फ्रूट आइसक्रीम फ्रोजन फूड की तरह है। यह आपके मूड को अच्छा बनाने में मदद करती है।

गलत चयन

कुल्फी: इसमें कैलरी भरपूर मात्रा में होती है, क्योंकि इसे बनाने के लिए ढेर सारी क्रीम, दूध, मेवे का इस्तेमाल किया जाता है। दूध को गाढा करके बनाने से इसके जरूरी विटमिंस कम हो जाते हैं। कैलरी ज्यादा होने के कारण यह देर से पचती है। जिन्हें पेट संबंधी समस्या या दूध से एलर्जी यानी लैक्टोज इनटॉलरेंस की समस्या हो, उनके लिए यह नुकसानदेह भी हो सकती है। इसके अधिक सेवन से पेट खराब और डायरिया होने का खतरा भी रहता है। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगियों को खासतौर से इससे परहेज करना चाहिए।

हेल्थ एलर्ट: पारंपरिक आइसक्रीम में ढेर सारी चीनी व सैचुरेटेड फैट्स होते हैं। कुछ में मिल्क चॉकलेट, पीनट बटर कप्स, फज्ज की टॉपिंग होती है, जिस कारण उनमें कैलरी बहुत होती है। इसलिए नेचुरल फ्रूट आइसक्रीम या आइस कैंडीज को प्राथमिकता दें।

 

इसे भी पढ़ें-

लाल रंग के फल और सब्जी खाने से सेहत को होते हैं ये 5 फायदे, कैंसर के साथ कई रोगों का खतरा कम

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।